सहरसा, फरवरी 2 -- कहरा। बनगांव थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक लापता व्यक्ति सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सका। अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र से निकले जय किशोर पासवान बीते एक सप्ताह से भटक रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें संरक्षण में लिया और पहचान कर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। इस मानवीय कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...