मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव में एक महिला भटकती हुई मिली, जो मानसिक रूप से बीमार है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस से थाने ले आई। यहां पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम अंजली सिंह परिहार पत्नी संजीव सिंह बघेल निवासी चन्देह (भरसेन पुलिया के पास ) थाना रायपुर नैकीन जनपद सीधी मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी। शनिवार को थाने पहुंचे घरवालों को महिला को सौंप दिया। जेठ ने बताया कि एक जनवरी को अंजली किसी को बताए बगैर घर से निकल गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...