औरंगाबाद, फरवरी 19 -- प्रशासन ने माइक से जारी की चेतावनी, वन विभाग की टीम जंगल की ओर मोड़ने में जुटी अंबा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय हाथी जीवा बिगहा की ओर से आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। हाथी के आने की खबर फैलते ही जिस दिशा में वह बढ़ रहा था, वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी। जानकारी के अनुसार हाथी जीवा बिगहा से निकलकर तेलहारा, हड़िया, गुलाब बिगहा और देवची बिगहा होते हुए धीरे-धीरे अंबा बाजार के समीप पहुंच गया। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने माइक से लोगों को सतर्क रहने, भीड़ न लगाने और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देने की अपील की। अंबा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पटाखे और लुकवारी का सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.