प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। एनसीजेडसीसी के परिसर में चल रहे दीपावली शिल्प मेले के दौरान सोमवार को सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गायक यज्ञराम ने निर्गुण भजनों से की। गायक ने 'भज मन राम नाम सुखदाई, 'जो चाहे आप जगत में अपनी मूढ़ भलाई, 'चुनरी काहे न रंगायु गोरी पांच रंग मा व 'कोई न होय मोर साथी भजन बिना जैसे भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। लोकनृत्यों की शृंखला में मुकेश कुमार व साथियों ने 'रावण वध कर आए श्रीराम घर लौट आए, चलो घर-घर दीवाली मनाएं गीत पर फरवही नृत्य की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी। पद्मश्री से सम्मानित अर्जुन धुर्वे व साथी कलाकारों ने बैगा परधौनी नृत्य की प्रस्तुति से भारत की जनजातीय संस्कृति से रूबरू कराया। भोजपुरी गायक धर्मेश दीक्षित ने 'पूरबी बयारिया उड़ा वेला चुनरिया, 'राजा जनक जी की पतली डगर...