प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में चल रहे राष्ट्रीय शिल्प मेले में रविवार को मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत कई कार्यक्रम हुए। संध्या की शुरुआत भजन गायक कमलेश पाठक ने 'भजमन राम चरण सुखदाई' और स्थानीय बोली में 'संगम पै छाय रहब छानी पियब रोज गंगा कै पानी' की प्रस्तुति से परिसर को भक्तिमय कर दिया। गायिका मणिमाला सिंह ने नगर अयोध्या बहुत नीक लागी की प्रस्तुति से समा बांधा तो अनुराधा श्रीवास्तव ने संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं हिमाचल प्रदेश के रामकृष्ण रजक ने पारंपरिक कांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। युसूफ खान ने विशेष अंदाज में भपंग वादन की प्रस्तुति दी। इसके पहले सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि ट्रिपलआईटी के प्रो. संजय सिंह व ...