मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर पर भजन संध्या व भोग, प्रसाद के बाद विशाल भंडारे के साथ बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रमों का समापन हो गया है। भजन संध्या में पूरी रात श्रद्धालुजन झूमते रहे और प्रात: हवन यज्ञ के बाद बालाजी को भोग लगाकर विशाल भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बालाजी धाम मंदिर नई मंडी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम के तहत रविवार की देर रात मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व पूजा अर्चना उद्योगपति भीमसेन कंसल, चन्द्रकिरण, पंकज जिन्दल, समाजसेवी कुशपुरी, संजय मित्तल, अंकित बिंदल, हरिशंकर तायल, अशोक गर्ग आदि ने कराई। पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद भजन संध्या में दिल्ली से पधारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.