लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- सुप्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा ने प्रस्तुति देकर जन समूह को निहाल कर दिया है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक गोपाल रस्तोगी के आग्रह पर भजन संध्या की प्रस्तुति देने पहुंची सुप्रसिद्ध गायिका निकुंज कामरा ने अराधा कृष्ण के भजन 'बाके चितवन सामरी मनमोहन सूरत तेरी, जब से तुमसे लौ लगाई बड़ी मस्ती में हूं' की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, अमित भसीन , गरिमा सिंह, नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, सीओ अरुण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई समेत तमाम गणमान्य लोग भक्ति रस में गोते लगाते रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.