झांसी, जनवरी 20 -- ग्राम पंचायत धायपुरा में चल रहे किसान मेला, खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन भजन संध्या के साथ हुआ। कलाकारों ने बेतहरीन प्रस्तुति दी। जिस पर श्रोता जमकर थिरके। लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम स्थित प्राचीन हनुमानजी कुटी मंदिर के पुजारी रहे स्व. रामपाल बाबा की आठवीं पुण्य स्मृति में भजन संध्या से माहौल भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में सितौरा, मथुपुरा, पठा, परसारा, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, देवरीघाट, हरपुरा, पुरवा, खिलारा, बसरिया गांवों से आए भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर भाग लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। अध्यक्षता आचार्य पंडित अरुण रावत ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन गांव की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते है। इस दौरान पंडित धर्मजीत रावत, जमुनाप्राद बिचपुरिया, राजेश गुप्...