अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। सासनी गेट स्थित आवास विकास कॉलोनी में दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन मनीष सूर्यवंशी, शुभम वर्मा ने किया। वृंदावन धाम के भजन गायक राजू ने अपनी मंडली के साथ इस दिव्य भजन संध्या में श्री गणेश वंदना करके शुभारंभ किया। भक्तों ने जमकर भजनों पर नृत्य किया। भगवान श्री नारायण की आरती के साथ ही भजन संध्या का समापन हुआ। पूड़ी सब्जी के प्रसाद का भंडारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...