हजारीबाग, नवम्बर 12 -- राणी सती मंदिर में मंगसीर नवमी महोत्सव के प्रथम दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन हजारीबाग, प्रतिनिधि । मालवीय मार्ग स्थित श्रीराणी सती मंदिर परिसर में मंगसीर नवमी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य मंगल पाठ के साथ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव के प्रथम दिन मंदिर परिसर दादी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंगल पाठ की शुरुआत करवाई। कार्यक्रम में कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा यदुवंशी ने राणी सती दादी के जन्म से लेकर विदाई तक की भक्ति कथा को सुरों में प्रस्तुत किया। श्री राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से भजन गायक कृष्णा यदुवंशी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंगल पाठ के दौरान महिलाओं ने दादी जी के जीवन से जुड़े विविध उत्सवों जन्मोत्सव बधाई, चूड़ी उत्सव, हल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.