मेरठ, दिसम्बर 7 -- मेरठ। शनिवार को प्रहलाद नगर में न्यू युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में 47वां मां भगवती जागरण हुआ। माता के जागरण में भजन गायकों ने देवी माता की महिमा का गुणगान किया। प्रहलाद नगर में माता रानी का जागरण श्रद्धा और उत्साह से किया। मां भगवती के जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। रातभर चले जागरण में ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता रानी के जयकारों से क्षेत्र गूंज गया। मनीष नारंग ने माता रानी की ज्योत प्रज्जवलित की। भजन गायक अर्पित लाडला ने माता रानी के भजन मैया तेरी चुनरी में सितारे लगे होगे, दिल करदा मैया जी मेरा दिल करदा, मेरी नैया पार लगा दइयो सरकार और चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है भजनों का गुणगान किया। अयोध्या से आयी भजन गायिका बंकू सिस्टर्स ने शिव तांडव गाया। जागरण में सुंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.