लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, संवाददाता। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन सोमवार को बाल व्यास श्री राघवाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण व देवी रुक्मिणी के पावन विवाह के सुंदर प्रसंग का रसपान कराया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान मंगलाचरण, भजन-कीर्तन व जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया। विवाह की झांकी और प्रसंग ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और समर्पण का भाव जागृत किया। कथा व्यास ने रुक्मिणी जी की निष्कलंक भक्ति, अखंड श्रद्धा और भगवान श्रीकृष्ण की करुणा और लीलामय स्वरूप का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि सच्ची भक्ति और पूर्ण समर्पण से भगवान स्वयं भक्त के जीवन में प्रवेश करते हैं। इस अवसर पर प्रबंधक देवराज सिंह, अभय उपाध्याय, आशा तिवारी, माला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.