भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा बूढ़ानाथ सेवा संस्थान की ओर से बूढ़ानाथ मंदिर मैदान स्थित मसानी काली स्थान के प्रांगण में सोमवार से सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भजन-कीर्तन और संतों की वाणी ही मनुष्य के पुण्य भंडार को भरने का कार्य करती है। लोगों को आस्था और विश्वास के मार्ग पर चलना चाहिए। इससे पूर्व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर सुबह आरके लेन स्थित कमला मंदिर से आयोजन स्थल तक कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 121 महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद यजमान मुकेश सिंह एवं उनकी ध...