गया, फरवरी 10 -- शहर के इस्कॉन मंदिर से मंगलवार को श्री गौर निताई शोभायात्रा निकली। भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले विशेष पूजा के बाद श्री श्री गौर- निताई को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। भक्तों के बीच प्रसाद का वितर किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकली। इस्कॉन मंदिर से निकलकर शोभायात्रा जय प्रकाश झरना, काशीनाथ मोड़, सिविल लाइंस, जी.बी. रोड, टेकरी रोड, बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, काशीनाथ मोड़, सरकारी बस स्टैंड व गेवाल बिगहा होते हुए वापस मंदिर लौट आयी। शोभायात्रा के दौरान मधुर, उल्लासपूर्ण कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन, मृदंग-करताल की ध्वनि व भक्तिमय नृत्य से वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। रास्ते भर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.