अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- चौखुटिया, संवाददाता। खिरचौरा धाम में संत पागलपुरी महाराज की स्मृति में सोमवार को श्रीमद्देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने भजन-कीर्तनों और जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने कलाश यात्रा निकाली। मां खिरचौरा मंदिर परिसर से शुरू होकर कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मां अगनेरी मंदिर रामगंगा तट तक पहुंची। वापस खिरचौरा मंदिर में महिलाओं और अन्य लोगों ने भजन-कीर्तनों के गायन के साथ मां के जयकारे भी लगाए। पंडितों की ओर से विधि विधान के साथ पूर्वांग- पंचांग, कलश स्थापना और व्यास पूजन किया गया। कथा व्यास आचार्य बाला दत्त जोशी ने पहले दिन कथा सुनने के महत्व को बताया और मां के विभिन्न रूपों का वर्णन किया। इस दौरान नगरपंचा...