सीवान, जून 2 -- जीरादेई। पुखड़ेरा गांव स्थित परम् ब्रह्म स्थान में तीन दिवसीय शोड्स महामंत्र यज्ञ परम् गुरु त्यागी जी महाराज के सानिध्य में किया गया। आचार्य पंडित गिरीश नारायण तिवारी के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। त्यागी जी महाराज ने कहा कि हरि का नाम कष्ट निवारण है, जो तीनों तापों का हरण करता है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र का श्रवण व अनुसरण से हमारे जीवन मे सदैव संस्कार व खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने ने उपस्थित लोगों से श्रीराम के जीवन दर्शन एवं चरित्र को अपने जीवन का आधार बनाने की बात कही। अर्जुन सिंह कुशवाहा, रत्नेश तिवारी, बंधु तिवारी, विनोद शर्मा, राजेश कुमार, उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...