एटा, फरवरी 2 -- भजन गायक का कार्यक्रम देखकर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला के गांव करतला हाल पता शांतिनगर निवासी विश्वास गौरव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि साथी दीपक वर्मा के साथ भजन गायक कन्हैया मित्तल का भजन कार्यक्रम देखने गए थे। कार्यक्रम देखने के बाद प्रदर्शनी में घूम रहे थे। आरोप है कि कृष्णा, राजकुमार, कान्हा निवासी नामालूम सहित सात अज्ञात आरोपी आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का सिर फट गया। जिससे वह घायल हो गए। साथी दोस्त ने उन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बताया कि झगड़े के दौरान सोने की चेन टूटकर गिर गई है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर ...