बिजनौर, जनवरी 2 -- सात बार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद भजनों के माध्यम से भक्तों ने बजरंगबली बाबा का गुणगान किया गया। राजपूत विहार कॉलोनी में श्रीमद् हनुमत भक्ति प्रचार मंडल की ओर से सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद भजनों के माध्यम से बजरंगबली बाबा का गुणगान किया गया। भजन हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, बाबा की छाया में पलते हैं यह भजन सबको खूब पसंद आया। आयोजक परिवार में संदीप मराठा, हरि मराठा, सोम मराठा, मयंक कुमार, विनोद कुमार गुड्डू आदि रहे। अंत में बजरंगबली बाबा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। सबने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.