भागलपुर, नवम्बर 17 -- बिहपुर प्रखंड के मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम प्रांगण में रविवार को श्री-श्री 108 उत्पन्ना एकादशी संकीर्तन यज्ञ समिति मड़वा के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय 110वें वार्षिक उत्पन्ना एकादशी समारोह का भक्तिमय समापन हो गया। समिति के अध्यक्ष प्रो. इंदुशेखर पाठक, कोषाध्यक्ष शंभु कुमार राय, नीरज कुमार मिश्र आदि ने बताया कि मान्यता है कि एक उत्पन्ना एकादशी पूजन पूरे वर्ष के एकादशी पूजन के बराबर पुण्यकारी व फलदायी है। रविवार को भजन सम्राट दीपक मिश्र हिमांशु, कटरिया के चंदन महंत व भागलपुर की सपना श्वेता द्वारा गाए गए 'सीताराम-सीताराम, सीताराम कहिए समेत अन्य भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.