लखनऊ, फरवरी 23 -- बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें मंगल पाठ वाचिक डिंपल अग्रवाल ने किया। उन्होंने मधुर और भावपूर्ण भजनों से समस्त दादी भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनकी ओर से प्रस्तुत भजनों की श्रद्धालुओं ने सराहना की। पूनम अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दादी को रिझाया, जिन्हें उपस्थित भक्तों ने खूब सराहा। इस अवसर पर दादी के दरबार को आकर्षक और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मंगल पाठ में 300 से अधिक दादी भक्तों ने सहभागिता की। श्री दादी जी मित्र मंडल ने दादी का मंगल पाठ कर छप्पन भोग लगाए। हल्दी व मेहंदी की रीति रिवाज निभाई गई। महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने राणी सती दादी की कथा सुनी। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.