बदायूं, फरवरी 7 -- बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित ग्रामदेवी मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। सुबह हवन के उपरांत देवी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि बेला में मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित हुआ। श्री अम्बे जागरण मंडल राजू सांवरिया एंड पार्टी के प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जागरण के दौरान भगवान शिव-पार्वती, भगवान श्रीराम मां सीता, राधा-कृष्ण, श्रीहनुमान जी एवं मां भगवती की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। जागरण के बाद हलुआ-चना के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्याम वीर चौहान, भानु प्रताप सिंह चौहान, यादराम शाक्य, वीरेश सिसोदिया, उदय भान सिंह, युवराज सिंह, विजय कश्यप, हरिशंकर शाक्य, रविं...