सीतापुर, जनवरी 25 -- पिसावां, संवाददाता। पिसावां में राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में सकल हिन्दू समाज द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत लोक गायिका सरिता तिवारी की मधुर भजनों की प्रस्तुति से हुई। उनहोंने अपनी प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कला और संस्कृति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। मुख्य वक्ता के रूप में राजकुमार तिवारी ने "पंच परिवर्तन" विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ...