बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। श्री त्रिदेव धर्मार्थ सेवा संस्थान और श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से सोमवार को निशान यात्रा निकली। गौरीदत्त धर्मशाला में विधिविधान से निशान की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में मारवाणी समाज के लोगों की भागीदारी रही। पूजन बाद डीजे पर बजे रहे भक्तिगीतों के साथ निशान यात्रा निकली। साथ बज रहे ढोल के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिगीत पर झूमते हुए होली खेला। श्री श्याम सेवा मंडल के राजेन्द्र मोदी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार बर्बरीक ने आज के दिन अपने सिर को काटकर भगवान कृष्ण को दान दे दिया था। भगवान कृष्ण ने अपना नाम दिया और कहा कि अब खाटू श्याम के नाम से जाने जाओगे। इसी अवसर पर प्रतिवर्ष मेला लगता है। इस मेले में श्रद्धालु अपने निशान के साथ भाग लेते हैं। यह निशा...