झांसी, नवम्बर 30 -- विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और माता सीता का शुरू विवाहोत्सव अंतिम पड़ाव में हैं। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रघुनाथ जी की जय-जयकार के बीच पंगत हुई। भजन-कीर्तनों पर मंदिरों का मुहाना थिरक उठा। भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं शनिवार भोर से फिर आस्था का पांत लग गई। मंदिरों में रामाचार्य हुए। वहीं रघुनाथ जी मंदिर में मां सीता की विदाई 3 दिसंबर को होगी। शुक्रवार शाम गहरी होते ही पसरठ स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। विराजमान प्रतिमाओं का मंडप के करीब श्रृंगार पूजन हुआ। शाम को रघुनाथ जी की जयजयकार के बीच पंतग शुरू हुई। आधी रात के बाद तक पंगत चलती रही। वहीं कलाकारों ने भजन-कीर्तन किए। जिस पर माहौल थिरक उठा। भगवान श्रीराम-माता सीता का विवाहोत्सव में महिलाओं ने मंगल गीत गाए। वहीं शनिवार को सुबह फिर मंदिर में व...