नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली। भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच दिल्ली जल बोर्ड पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा है। इसके चलते अगले पंद्रह दिन तक वजीराबाद रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह गोकलपुरी फ्लाईओवर अंडरपास से होते हुए बाएं मोड़कर मौजपुर की ओर जाएं, फिर सीलमपुर या शास्त्री पार्क पहुंचे। इसी तरह दुर्गापुरी चौक, मौजपुर और शाहदरा होते हुए शास्त्री पार्क जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.