एटा, जनवरी 3 -- स्टील का भगोना चोरी करने पर चोर को विद्युत पोल से बांधकर पीट दिया। पोल से बंधे हुए आरोपी का वीडियो वायरल हो गया। (हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) पिटाई होते देख आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आपस में रुपये लेन देन का मामला बता रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक नशे का आदी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी राजू ने बताया कि शुक्रवार को घर से बर्तन चोरी हो गए। चोरी की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस से की गई थी। शनिवार की सुबह अर्जुन निवासी प्रेमनगर को मोहल्ला में जाते हुए पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई, इसके बाद उसे बिजली के पोल बांधकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि घर से बर्तन भगोना चोरी कर लिया था। राजू ने बताया कि पकड़े गए युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.