नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- भारत में भगोड़े घोषित कारोबारी ललित मोदी का एक वीडियो सामने आने के बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। इस वीडियो में ललित मोदी के साथ भारत द्वारा डिफॉल्टर घोषित विजय माल्या भी नजर आ रहे हैं। अपना परिचय देते हुए ललित मोदी इस वीडियो में भारत पर तंज कसते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो को ललित मोदी ने खुद शेयर किया है। वीडियो सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया है। यह वीडियो कथित तौर पर पिछले सप्ताह विजय माल्या की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान बनाई गई थी। ललित मोदी ने सोमवार को यह वीडियो शेयर किया। इसमें वह कहते हैं, "हम दोनों भगोड़े हैं। भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े।" इस दौरान वह हंसते हुए भी दिखाई दिए, जिसपर लोगों का गुस्सा भड़क...