मधेपुरा, अक्टूबर 7 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के झिटकिया पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव वार्ड छह स्थित बजरंगबली स्थान परिसर से बिहार भगैत सम्मेलन को लेकर सोमवार को 151 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत बजरंगबली स्थान से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए शामिल हुईं। कलश यात्रा बैलोखरी, झिटकिया, महुआ गाँव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: बजरंगबली स्थान पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में दर्जनों चार पहिया वाहन व बाइक शामिल थे। शोभा यात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। धार्मिक उत्साह और पारंपरिक सांस्कृतिक माहौल में निकली यह यात्रा स्थानीय जनमानस के बीच श्रद्धा का केंद्र बन गई। आयोजन...