मोतिहारी, दिसम्बर 23 -- अरेराज। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से दस माह पहले भगायी गयी युवती सोमवार की रात बरामद हो गयी। युवती की बरामदगी संग्रामपुर थाना क्षेत्र से हुई। भगाने के समय युवती नाबालिग थी। जो अब बालिग हो गयी है। वह सात माह की गर्भवती भी है। प्राथमिकी गोविन्दगंज थाना में दर्ज करायी गयी थी। इस मामले में पांच व्यक्ति को आरोपित किया गया था। भगाने वाले युवक की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जो जमानत पर जेल से बाहर आई। थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद युवती को बयान कराने के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...