देवरिया, दिसम्बर 24 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। एक किशोरी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित युवक को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक सप्ताह पूर्व घर से एक दूसरे समुदाय का अलग गांव का रहने वाला युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस इस मामले में पिछले 17 दिसम्बर को आरोपी युवक के विरुद्ध बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज कर दोनों की तलाश में लगीं थीं। पुलिस ने सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी रिजवान को मंगलवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस किशोरी को बरामद कर वन स्टाप सेंटर भेज...