आदित्यपुर, फरवरी 7 -- गम्हरिया। ठगी के मामले को लेकर शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में भगवा वेश में घूम रहे दो लोगों की जांच कर उन्हें सामान्य वस्त्र पहना विदा किया गया। बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में भगवा वेश में घूम रहे दो संदिग्ध लोगों पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही उन्हें घेर लिया। हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं के कारण लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। स्थानीय लोगों ने पूछताछ की पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने उनके भगवा वस्त्र उतरवाकर सामान्य कपड़े पहनाए और परिसर से लौटा दिया। लोगों का कहना है कि भगवा वेश में किसी भी तरह की ठगी या गलत गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रशासन से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.