नई दिल्ली, जुलाई 22 -- आज यानी 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सावन शिवरात्रि को श्रावण शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म में सावन की इस महाशिवरात्रि को कांवड़ जल चढ़ाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवा वस्त्र पहने कांवड़िए पवित्र नदियों से भरे गंगाजल को शिवलिंग पर चढ़ाकर जलाभिषेक करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर कांवड़ यात्री हमेशा भगवा रंग के कपड़ों में ही क्योंनजर आते हैं। क्या ये कोई फैशन ट्रेंड है या आस्था से जुड़ा विश्वास। आइए जानते हैं-भगवा रंग के कपड़ों में क्यों रहते हैं कांवड़ यात्री कांवड़ यात्रा को करने का मुख्य उद्धेश्य भगवान शिव को प्रसन्न करके मोक्ष की प्राप्ति की कामना होता है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को भगवा रंग के कपड़ों में देखा जाता है। जो त्याग, ...