अमरोहा, फरवरी 8 -- अमरोहा, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां चल रही हैं। रविवार को भी शिवभक्तों का हरिद्वार जाने का क्रम जारी रहेगा। दस फरवरी से हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों की संख्या और बढ़ जाएगी। सोमवार के बाद से हरिद्वार से कांवड़ियों के लौटने का क्रम शुरू हो जाएगा। दो दिन बाद से अमरोहा-जोया मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगेगी, जिससे कांवड़ मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। अफसरों का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। 2 फरवरी से फाल्गुन कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। पिछले कई दिनों से जनपद में अन्य जनपदों के शिव भक्तों का हरिद्वार को जाने का सिलसिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.