आगरा, फरवरी 1 -- आठ फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए लोगों को जागरू करने के लिए रविवार को कस्बा में भगवा बाइक रैली निकाली गई। भगवा बाइक रैली रविवार की दोपहर 12 बजे से कस्बा के हर नारायण इंटर कालेज से शुरू हुई। बाइक रैली कैनाल रोड, एटा रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, चोक सट्टी बाजार, बान मंडी तिराहा, थाना रोड, हनुमान गढी चौराहा से वापस कालेज पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर नितिन वर्मा, विकास गुप्ता, ध्रुव महाजन, पंकज सोलंकी, रामकुमार सिंह, राजू गुप्ता, अनुराग आर्य, विकल्प गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, अरविंद वर्मा, अरविंद मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.