संभल, मार्च 7 -- प्रयागराज से आई भगवा त्रिशूल यात्रा का कल्कि नगरी में गुरुवार शाम को भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाए। यात्रा के दौरान पुलिस सभी प्वाइंटों पर अलर्ट रही और शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा को संपन्न कराया। 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम और 12 शक्तिपीठों की यात्रा के बाद 120 त्रिशूलों की भव्य शोभायात्रा गुरुवार शाम को कल्कि नगरी पहुंची। हयातनगर में चामुंडा मंदिर पर लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। उसके बाद शहर के चौधरी सराय, प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर पर भी स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भक्तों ने कल्कि महराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यात्रा प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर, क्षेमनाथ तीर्थ समेत कल्कि नगरी के कई प्राचीन तीर्थों पर पहुंची। सभी स्थानों पर यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल भक्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.