हल्द्वानी, अगस्त 10 -- हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट ने रविवार को शहीद स्मारक मेजर सोमनाथ शर्मा पार्क पश्चिमी खेड़ा गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित हुई। व्यास विवेकानंद जोशी ने भगवान के अवतारों का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धर्म की हानि होती है तब तब भगवान स्वयं विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं। बताया कि भगवान का 25वां अवतार कलयुग के 'कल्कि रूप में होगा। यहां बहादुर सिंह बिष्ट, हेमलता बिष्ट, कमलेश पांडे, कमल जोशी, नारायण सिंह बोरा, अशोक चौहान, ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, मीडिया प्रभारी हर्षवर्द्धन पांडे, पारस रूवाली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...