बोकारो, फरवरी 20 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के जरीडीह बाजार स्थित दामोदर नाथ मंदिर परिसर में श्री श्री सूर्य नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भगवान सूर्य नारायण की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ पर सवार किया गया था। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी भी निकाली गई थी। विभिन्न देवी देवताओं के वेश में कलाकार शोभायात्रा में साथ-साथ चल रहे थे। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा मुख्य बाजार, बैंक मोड़ व झंडा चौक सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुंचाी। इससे पूर्व अयोध्या तथा बनारस से आए गोपाल पांडे, राघवेंद्र जी, रूपेश पांडे, प्रिंस पांडे व महावीर पांडे के अलावा मंदिर के पुजारी अशोक पांडे, शिवकुमार पांडे, विष्णु पांडे, शांति मिश्रा आदि ने विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कराया तथा वैदिक म...