औरंगाबाद, जनवरी 30 -- ओबरा प्रखंड के करसावा गांव मे सूर्य नारायण प्राण-प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरूआत गुरुवार को जलभरी के साथ हुई। यह यज्ञ स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज के तत्वाधान में हो रहा है। जलभरी में बड़ी संख्या मे महिलाएं व पुरुष भक्तों ने हिस्सा लिया। माथे पर कलश लिए वे यज्ञ स्थल से पैदल चलकर दोमुहान पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कर वापस हुए। जलभरी का दृश्य विहंगम था। भगवान सूर्य के जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। भक्तों ने नगर भ्रमण किया। ग्रामीण रविंद्र सिंह व पैक्स अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि यह यज्ञ सात दिवसीय है। 5 फरवरी को हवन के उपरांत भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। जलभरी के बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि मंथन का कार्यक्रम हुआ। यज्ञ में वृन्दावन के कलाकारों द्वारा रात्रि में रासलीला व संत महात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.