जमशेदपुर, जुलाई 20 -- कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने यौन शोषण जैसे गंभीर मामले में आरोपी सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला से तत्काल पद छोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिख मर्यादा में पर-स्त्री गमन जैसे आरोप का स्थान नहीं है। ऐसे आरोप लगने के बाद कोई व्यक्ति खुद को सिख नहीं कह सकता और उसका अमृत संस्कार भी खंडित माना जाता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब मामूली वीडियो वायरल होने पर सोनारी के प्रधान से इस्तीफा लिया गया और गुरमुख सिंह मुखे को पद से हटाया गया तो अब इस्तीफा देने में देर क्यों की जा रही है। यदि भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह को न्यायपालिका में आस्था है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जिस दिन वे दोनों अदालत से दोषमुक्त होंगे, पूरे कोल्हान की संगत उन्हें ढोल-नगाड़े के साथ सी...