जौनपुर, दिसम्बर 15 -- सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर चेकपोस्ट के पास पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम के प्रति अपमानजनक और धमकी भरी टिप्पणियां पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी दरोगा अहमद पुत्र रिजवान अहमद उर्फ रिज्जू है। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विवादित वीडियो और कमेंट्स साझा किए थे, जिससे हिन्दू धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई और जनमानस में रोष फैल गया। स्थानीय निवासी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी ने हेड कांस्टेबल ओम तिवारी और कांस्टेबल विरेन्द्र चौहान के साथ आरोपी को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...