मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- नगर में रामलीला मैदान में रामलीला मंचल में शनिवार देर रात भगवान श्री राम को राजगद्दी मिलने का सजीव मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि आदर्श पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने घमंडी रावण का घमंड चकनाचूर कर 14 वर्ष का वनवास पूरा किया और अयोध्या के राजा बने इससे साबित होता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा होती है। नगर के रामलीला मैदान मे चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम का राज तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद डा. जयपाल सिंह व्यस्त रहे। इस दौरान कलाकारों ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या नगरी पहुंचते हैं। जहां पर पूरी नगरी को सजाया जाता है और भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जाता है। इस मंचन के साथ ही रामलील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.