अमरोहा, सितम्बर 22 -- मंडी धनौरा/ बछरायूं। रामलीला महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन भगवान श्री राम के जन्म का भव्य मंचन किया गया। माता कौशल्या की कोख से भगवान जन्म लेते हैं। जिस पर पूरी अयोध्या में खुशियां छा जाती हैं। मंगल गीत गाए जाते हैं। रामलीला कमेटी के संयोजन में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम के दूसरे दिन कलाकारों ने मंचन के माध्यम से दिखाया कि राजा दशरथ व तीनों रानियां पुत्र न होने के कारण व्यथित थे। कुलगुरु वशिष्ठ की सलाह से राजा दशरथ ने पुत्र कामना यज्ञ कराया। जिसमें देव योग से माता कौशल्या की कोख से विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया। अयोध्या नगरी सहित पूरा विश्व मंगल गान करने लगा। इसके अतिरिक्त राम के साथ ही भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न का जन्म हुआ। वशिष्ठ ने राजा दशरथ को बताया कि उनके ये पुत्र कीर्ति पताका फहराने वाले बनेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.