पलामू, जनवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। परशुराम सेना भार्गव के तत्वावधान में मेदिनीनगर शहर के रांची रोड स्थित रेड़मा क्षेत्र के मथुराबाड़ी में नव-निर्मित भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री परशुराम की वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा कर किया गया। इस दौरान मंदिर में भगवान श्री परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रूपरेखा तय की गई। आयोजन समिति ने बताया कि15 जनवरी को भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। नगर भ्रमण के पश्चात हनुमंत पूजा का आयोजन होगा। 2 फरवरी से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ होगा, सुबह कलश यात्रा, वैदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.