मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से भगवान श्री परशुराम की कथा का आयोजन किया जा रहा है। परशुराम की कथा का आयोजन अमरनाथ दीक्षित द्वारा प्रथम बार जिले में कराया जा रहा है। हेरिटेज होटल में आयोजित कथा में इलाहाबाद से मुख्य अतिथि के तौर पर जुगल किशोर तिवारी आईपीएस पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक, संदीप बडोला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल, अभिषेक कौशिक पूर्व ओएचडी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीटू उपाध्याय ने की। संचालन जिला महामंत्री मुदित उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विनोद पांडे, हरीश दुबे गुरुजी, राजकुमार शर्मा, चंचल शर्मा, विशाल शुक्ला,शशांक शर्मा,अनुराग शर्मा, मुन्नू शर्मा, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...