देवघर, मार्च 21 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि । पालोजोरी में चल रहे 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के 5वें दिन कथावाचक आचार्य गौतम देव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर आगत श्रोताओं के मन मोह लिया। लखी मंदिर परिसर से सटे मैदान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के 5वें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा प्रस्तुत की गई। कथा के प्रसंग में उनके चलने, माता को विस्मित कर देने वाली, पूरी नगरी को रिझा देने वाली, गोपियों को अपने वश में कर लेने, माखन चोरी, मित्रों के साथ खेल का विस्तार से वर्णन किया गया। वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य गौतम ने अपनी मनोरंजक शैली में कथा प्रस्तुत की। साथ ही बीच-बीच में भजन और प्रसंगों पर आधारित गीत गाकर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। मौके पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने भी सबको झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया। कथावाचक ने कहा कि प्रभु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.