कन्नौज, नवम्बर 29 -- तिर्वा, संवाददाता। मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में बाबा पंचमुखी सन्मार्ग संस्था द्वारा आयोजित श्रीराम लीला महोत्सव के तीसरे दिन धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम-सीता का विवाह देख मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। बाबा पंचमुखी सन्मार्ग संस्था द्वारा आयोजित रामलीला में तीसरे दिन व्यासपीठ ने भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। कार्यक्रम में बाहरी जनपदों से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का संजीव मंचन किया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही मां सीता ने उनके गले में वरमाला पहनाकर उनके विवाह कर लिया। भगवान श्रीराम व मां सीता का विवाह होते ही दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मोनू दुबे, बृजेश सविता, मनोज सविता, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.