भागलपुर, दिसम्बर 11 -- बुद्धूचक थाना क्षेत्र के गोघट्टा उत्तर टोला स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा का शुभारंभ अयोध्या धाम के कथावाचक धनंजय वैष्णव जी महाराज के मंगलाचरण से हुआ। चौथे दिन की कथा का मुख्य प्रसंग भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं पर केंद्रित रहा। पूरे कथा स्थल पर दिव्यता और भक्ति का असर स्पष्ट दिखाई दिया और श्रद्धालु देर तक कथा रस में डूबे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...