पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बारालोटा स्थित जनकपुरी मंदिर परिसर में चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ महायज्ञ के 49वें अधिवेशन में गुरुवार को राम राज्याभिषेक कार्यक्रम हुआ। पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी। मानस पाठ के बाद भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रवचन हुआ। प्रवचन में काशी से पधारी पूज्या आराधना देवी ने भगवान श्रीराम की महिमा सुनाई। आराधना देवी ने कहा कि परमात्मा के प्रति सच्ची प्रीति हो तो उनके मिलने में संदेह नहीं रह जाता। राम राज्याभिषेक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अपने जीवन की उच्चतम चेतना और आंतरिक ऊर्जा का संपूर्ण विकास ही राम राज्य अभिषेक है। राजा वही सफल होता है जो प्रजा के सुख-दुख की चिंता करता है। व्याकुलता व शीघ्रता से कभी रामराज्य नहीं आ सकता है। श्रीलंका से लौटने के बाद श्रीराम सबसे मिलने के बाद अयोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.