मिर्जापुर, दिसम्बर 2 -- चुनार। श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में गीता जयंती सोमवार को हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह प्राचार्य सहित समस्त अध्यापक एवं छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान घंटा, शंख नाद के साथ गीता के उद्घोष किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का पूजन मंत्र उच्चारण के साथ विद्यालय परिवार ने प्राचार्य के साथ किया। गीता जयंती के उत्सव पर चुनार नगर पालिका के अध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में एवं बरेवां स्थित जानता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नंदकिशोर तिवारी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। निखिल,कान्हा,अर्पित, गौरव ने संयुक्त रूप से मंगलाचरण,स्वागत गान अंकित, घनश्याम, रूपक, शशांक शेखर ने किया। पीयूष, कान्हा तिवारी, सचिन पांडेय, प्रणव त्रिपाठी, अंकित पाठक, मंगलेश, मधुर, शशांक शेखर, आदर्श, लकी, आयुष, अर्पित ...