अमरोहा, जनवरी 7 -- गजरौला। मानव सेवा संस्थान चौकपुरी गंदासपुर रोड पर मंगलवार को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास नितिन भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण व रुकमणि का प्रसंग सुनाया। गायक जीपी वर्मा ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमे। व्यापारी नेता नवीन गर्ग, रविंद्र चौधरी आदि ने आशीर्वाद लिया। ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एलसी गहलोत ने पुष्पमाला के साथ अंग वस्त्र भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार गिरी, सर्वेश सक्सेना, रामगोपाल गंगवार, महेंद्र पाल भारद्वाज, विजेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, बबलू रस्तोगी, शिवकुमार शर्मा, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...